Bollywood News


परिणिति को 'क्यूट' लगते हैं आदित्य रॉय कपूर

परिणिति को 'क्यूट' लगते हैं आदित्य रॉय कपूर
बॉलीवुड की क्यूट गर्ल अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के अपने सहकलाकार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की इन दिनों बड़ी याद आ रही है। दिलचस्प बात यह भी है कि उन्हें आदित्य क्यूट भी लगते हैं।

इंस्टाग्राम पर परिणिति ने आदित्य के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों कलाकार हंसते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं। साथ ही परिणिति ने तस्वीर के साथ लिखा, "मेरी पसंदीदा तस्वीर। इस क्यूट लड़के की याद आती है।"

परिणिति की आखिरी प्रदर्शित फिल्म 'किल दिल' थी, जो 2014 में प्रदर्शित हुई थी।

End of content

No more pages to load