सलमान खान की 17 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर कल रिलीज हो गया है। इसी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने अपने बारे में एक खुलासा किया।
सलमान खान ने कहा कि वह 49 की उम्र में भी नखरे करते हैं। दरअसल यह बात उन्होंने अपनी फिल्म में काम कर रही नन्ही हर्शाली मल्होत्रा की बातों को याद करते हुए कहा।
दरअसल हर्शाली सेट पर बहुत नखरे करती थी, और जब सलमान से हर्शाली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह बहुत खूबसूरत है.... उसके साथ काम करके बहुत ख़ुशी हुई। वह अविश्विसनीय है। वह बहुत नखरे किया करती थी। लेकिन वह छोटी है तो 'इट्स ओके! मैं अभी तक 49 की उम्र भी नखरे करता हूँ।"
कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हो रही है।
हर्शाली सेट पर बहुत नखरे करती थी: सलमान
Saturday, June 20, 2015 07:30 IST


