Bollywood News


पंजाबी फिल्मोद्योग को देखरेख की जरूरत: जिमी

पंजाबी फिल्मोद्योग को देखरेख की जरूरत: जिमी
​अभिनेता जिमी शेरगिल हिंदी और पंजाबी फिल्मोद्योग में एक अलग मुकाम रखते हैं। वह कहते हैं कि पंजाबी सिनेमा विकास की राह पर है और उचित शासी निकायों की देखरेख में बेहतर काम कर सकता है।​​

जिमी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया​, "पंजाबी सिनेमा प्रगति कर रहा है और इस वक्त एकदम नए पड़ाव पर है। पंजाबी सिनेजगत को सही तरीके से व्यवस्थित और पेशेवर होने के लिए अब भी प्रोड्यूर्स एसोसिएशयन, डायरेक्र्ट्स एसोसिएशन, राइर्ट्स एसोसिएशन जैसे उचित शासी निकायों की जरूरत है।​"​

जिमी को हाल में 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली। उनकी पहली सफल पंजाबी फिल्म 'यारां नाल बहारां' है​, जिसके बाद उन्होंने 'मेल करादे रब्बा' सहित कई अन्य पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया। जिमी ने बताया कि पंजाबी फिल्मों में उनका आना कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि ऐसा फिल्म निर्देशक मनमोहन सिंह की वजह से हुआ।​​

उन्होंने कहा​, "मुझे उनके साथ काम करके इतना मजा आया कि मैंने हर साल एक पंजाबी फिल्म करने का फैसला लिया।​"

End of content

No more pages to load