Bollywood News


अब स्वास्थ्य और पोषण पर किताब लिख रहीं हैं शिल्पा

अब स्वास्थ्य और पोषण पर किताब लिख रहीं हैं शिल्पा
बाजार में अपनी फिटनेस डीवीडी उतार चुकी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अब भारतीय खाने के महत्व पर जोर देने के लिए स्वास्थ्य तथा पोषण पर एक किताब लिख रही हैं।

शिल्पा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मैं स्वास्थ्य तथा पोषण पर एक किताब लिख रही हूं। मुझमें लोगों को पोषण के बारे में जागरूक करने की बहुत ललक रही है, क्योंकि यह अच्छी सेहत का एक अहम हिस्सा है।"

शिल्पा को तीन साल का बेटा विवान है, लेकिन उनकी छरहरी काया देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप सही पोषाहार के बिना व्यायाम कर रहे हैं, तो यह एकदम व्यर्थ है। आपको खाने का सही समय, क्या और कैसे खाना है, जानना है। लोग भूल गए हैं कि भारतीय खाना कितना लजीज है।"

शिल्पा ने योग को राजनीति से जोड़े जाने के बारे में कहा, "योग ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने कभी अपनी जिंदगी को लेकर योजना नहीं बनाई। मैं हवा के साथ बहती हूं..अगर आप योग के सहारे अपनी जीवनशैली बदलना चाहते हैं, तो योग को राजनीति से दूर रखना चाहिए।"

End of content

No more pages to load