Bollywood News


अंतिम संस्कार के वक्त सेल्फी लेना शर्मनाक: अमिताभ

महानायक अमिताभ बच्चन को उस वक्त शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी, जब उनके मित्र के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे।

अमिताभ ने कहा कि उन्हें इस बात से बेहद निराशा हुई कि लोग न मृत व्यक्ति का सम्मान कर रहे थे और न ही जीवित व्यक्ति का, जो वहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए थे। उन्होंने अपने दोस्त का नाम बताए बिना फेसबुक और ट्विटर पर अपनी भावना जाहिर की।

अमिताभ ने कहा, "मेरे एक मित्र का अचानक निधन हो गया। यह जीवन की अनिश्चितता को दर्शाता है। दिल्ली में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा, तो लोग मोबाइल फोन पर सेल्फी ले रहे थे। शर्मनाक। उनके मन में न मृतक के लिए सम्मान था, न उन जीवित लोगों के लिए, जो वहां मृत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।"

End of content

No more pages to load