Bollywood News


दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाता है संगीत: प्रीतम

संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती एक अंतराल के बाद सलमान खान की नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि स्टार कास्ट के अलावा संगीत भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाता है।

प्रीतम (44) ने आईएएनएस को बताया, "मेरे ख्याल से एक बार संगीत हिट होते ही फिल्मकार आधी से ज्यादा जंग जीत लेता है। फिल्म की सफलता में संगीत का यकीनन बहुत महत्व है। बॉलीवुड में स्टार कास्ट के अलावा सर्वप्रथम संगीत लोगों को सिनेमाघरों तक लाता है।"

'हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेव ऑफ ड्यूटी' (2014) के बाद कबीर खान के निर्देशन की 'बजरंगी भाईजान' से वापसी करने के बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है। वह आशा करते हैं कि वह प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। यह 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। प्रीतम इसके अलावा अनुराग बासु की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस', करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' और रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में संगीत दे रहे हैं।

End of content

No more pages to load