राजामौली सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक : वरुण धवन

Thursday, July 16, 2015 19:30 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने हालिया प्रदर्शित फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एस.एस. राजामौली की तारीफ में कहा है कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशकों में से एक हैं।

वरुण ने यहां 'बाहुबली' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, "एस.एस. राजामौली हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक हैं। मेरे ख्याल से हर सिनेप्रेमी को यह फिल्म (बाहुबली) देखनी चाहिए। मेरे ख्याल से यह एक उपलब्धि है। इसमें सभी कलाकारों ने जबर्दस्त अभिनय किया।" वरुण के फिल्म निर्देशक पिता डेविड धवन भी 'बाहुबली' से प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि 'यह बहुत आगे जाएगी।' डेविड ने कहा, "यह एक कमाल की फिल्म है। यह जबर्दस्त है। वाकई बढ़िया है। मैंने इसका लुत्फ उठाया।"

250 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। यह एक प्राचीन साम्राज्य को लेकर दो भाइयों के बीच संघर्ष की कहानी है।

यह 10 जुलाई को रिलीज होने के बाद महज दो दिनों में सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यही नहीं, इसने प्रदर्शन के बाद दुनियाभर में पांच दिन के भीतर 200 करोड़ से अधिक कमाई करने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है।
मेकर्स ने क्यों लोगों को प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' के टीजर रिलीज़ से पहले दी धमकी!

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के 45 वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के निर्माताओं ने एक आकर्षक मोशन पोस्टर

Saturday, June 14, 2025
साईं मांजरेकर के गोल्डन शिमरी स्टनिंग लुक ने फैन्स को किया आर्षित, तस्वीरें वायरल!

महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2019 में रिलीज़ हुई सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' से

Saturday, June 14, 2025
साल 2016 में करिश्मा कपूर से अलग हो चुके उनके पूर्व पति संजय कपूर ने ली आखिरी साँस!

मुंबई फैमिली कोर्ट ने जून 13 साल 2016 सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को तलाक की

Friday, June 13, 2025
समंदर की लहरों के बीच अपने हॉट बदन को फ्लॉन्ट करती दिखी शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें वायरल!

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक मानी जाती हैं। वह

Friday, June 13, 2025
बीते दिन अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के कारण अक्षय कुमार स्टारर 'कन्नप्पा' का ट्रेलर इवेंट पोस्टपॉन!

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म कन्नप्पा में महादेव की भूमिका निभाकर तेलुगु सिनेमा

Friday, June 13, 2025