राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर को अपनी हर फिल्म के लिए गहन शोध करने की वजह से बहुत सम्मान की नजर से देखा जाता है। उनका दावा है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि वह एक 'पत्रकार' हैं, जो फिल्मों के जरिये सच्चाई दिखाते हैं।
भंडारकर ने यहां अपनी आगामी फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' की कास्ट से रूबरू कराने के लिए रखे एक फैशन शो में कहा, "कुछ लोगों की नजर में एक पत्रकार हूं और मेरे अंदर एक पत्रकार छिपा है। एक ऐसा पत्रकार जो फिल्मों में सच्चाई दिखाता है। मुझे अच्छा लगता है, जब वे ऐसा कहते हैं। यकीनन मेरे अंदर वह गुण है।"
'चांदनी बार' और 'फैशन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके भंडारकर ने कहा, "हमारे समाज और देश से संबंधित समस्याओं को रुपहले पर्दे पर दिखाना जरूरी है। 'कैलेंडर गर्ल्स' भी ऐसी ही सच्चाई दिखाती है।"
'कैलेंडर गर्ल्स' में आकांक्षा पुरी, अवनि मोदी, काइरा दत्त, रूही सिंह एवं अन्य कलाकार हैं। यह अगस्त में रिलीज होनी है।
लोग मुझे पत्रकार समझते हैं : मधुर भंडारकर
Thursday, July 23, 2015 12:30 IST


