Bollywood News


मेरी कॉम' के निर्देशक ने मणिपुर बाढ़ पर चिंता जताई

बायोपिक 'मेरी कॉम' के निर्देशक उमंग कुमार ने मणिपुर में मूसलाधार बारिश पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

मणिपुर राज्य में आई आपदा के बारे में सर्वप्रथम बिजॉय थांगजम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा। थांगजम ने 'मेरी कॉम' फिल्म में नाओबी की भूमिका निभाई थी।

मूलरूप से पूर्वोत्तरी राज्य मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले बिजॉय ने रविवार को फेसबुक पर लिखा, "मणिपुर में इस वक्त यह हो रहा है। 200 सालों में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़। 1000 जिंदगियां खतरे में हैं।"

उमंग ने ट्विटर पर लिखा, "कृपया मणिपुर के लोगों की मदद के लिए आगे आएं।"

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की मूसलाधार बारिश की वजह से मणिपुर के चंडेल जिले में बाढ़ से 20 लोग मारे गए और भूस्खलन से बड़ी संख्या में घर तबाह हो गए।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं।

End of content

No more pages to load