जूनियर बी यानी अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर उनके लिए पिता समान हैं। दोनों आगे 'ऑल इज वेल' फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों बाप-बेटे की भूमिका में हैं। यहां फिल्म के प्रचार के लिए रखे एक संवाददाता सम्मेलन में अभिषेक ने कहा कि आप अपनी निजी जिंदगी कैमरे के सामने नहीं ला सकते।
व्यक्तिगत रूप से मैं उनसे प्यार करता हूं। वह मेरे लिए पिता समान हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन मैं उस चीज को फिल्म में नहीं दिखा सकता, क्योंकि मैं फिल्म में उनके साथ जिस भूमिका में हूं, यह उसके उलट है।
संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री सुप्रिया पाठक और फिल्म के निर्देश उमेश शुक्ला भी उपस्थित थे। भूषण कुमार की टी-सीरीज एवं अन्य द्वारा निर्मित 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को रिलीज होनी है। इसमें अभिनेत्री असिन भी मुख्य भूमिका में हैं।
ऋषि कपूर पिता समान : अभिषेक
Wednesday, August 05, 2015 17:30 IST


