सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का बड़ा आकड़ा भी पार कर गई। यह आमिर खान की 'पीके' के बाद ऐसा करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म है। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म ईद से एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। यह अब भी अच्छी कमाई कर रही है।
एक सूत्र ने कहा कि 'बजरंगी भाईजान' ने बुधवार (5 अगस्त) को 2.45 करोड़ रुपये कमाए और रिलीज होने के महज 20 दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "भारत में 'बजरंगी भाईजान' 300 करोड़ रुपये से आगे बढ़ गई है। यह 'पीके' के बाद इतना बड़ा मुकाम पाने वाली दूसरी फिल्म है। सर्वाधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म।"
'बजरंगी भाईजान' की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार
Saturday, August 08, 2015 17:36 IST


