अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म 'फैंटम' में अपने साथी कलाकार सैफ अली खान को जेंटलमैन (सभ्य पुरुष) बताया। कैटरीना कैफ ने कहा कि सैफ अली खान समझदार, काफी जानकार और सचमुच सभ्य पुरुष हैं।
फिल्म के लिए कुछ एक्शन शूट होने के दौरान कैटरीना ने कहा, फिल्म में सिर्फ सैफ को मशीनगन दी गई थी। सबसे अच्छी शूटिंग लेबनान में हुई थी। इसमें आप टेंट और बंदूक देखेंगे और देखेंगे कि पूरे हिस्से में सिर्फ सैफ ही मशीनगन से हमला कर रहे हैं और मेरे पास अपनी बंदूक है। यह निश्चित रूप से सबसे रोमांचक और मजेदार हिस्सा था।"
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'फैंटम' में 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सिद्धार्थ राय कपूर हैं। यह 28 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
सचमुच सभ्य पुरुष हैं सैफ : कैटरीना
Friday, August 21, 2015 19:30 IST



