अभिनेत्री एली अवराम ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कपिल ने उन्हें बहुत हंसाया। एली अवराम, हास्य कलाकार कपिल शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में उनकी प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सितारे कपिल शर्मा के साथ शूटिंग के अनुभव के बारे में एली ने बताया, ''कपिल ने मुझे बहुत हंसाया। मेरा मेकअप आर्टिस्ट हर बार मुझे टच-अप देने आता। बहुत मजे किए और मुझे अच्छा लगा।
एली ने वह वाकया याद किया, जब वह एक दृश्य की शूटिंग कर रही थीं, तो उन्हें अपने किरदार में थोड़ा दुखी होना था, लेकिन वह सिर्फ हंसती रहीं।
''मुझे प्रारंभ में थोड़ा दुखी मूड बनाना था। लेकिन शूटिंग के ठीक पहले कपिल ने अचानक मजाकिया चेहरा बनाना शुरू कर दिया और मजारिया लहजे में कुछ बातें कही। मैंने कहा क्या आप इसे बंद कर सकते हैं?
मुझे हंसी आ रही है... मैं गंभीर कैसे दिखूगी? उन्होंने फिल्म निर्देशक जोड़ी अब्बास-मुस्तान की भी प्रशंसा की। एली ने कहा, ''अब्बास-मुस्तान सर भी काफी विनम्र और अच्छे हैं। 'हाउसफुल 3' के बारे में उन्होंने कहा, ''अभी 'हाउसफुल 3 की पुष्टि नहीं हुई है।
इसलिए मैंअगली परियोजना के बारें में स्पष्ट्र नही बता सकती।
कपिल ने हर तरह से हंसाया : एली अवराम
Tuesday, August 25, 2015 22:30 IST



