Bollywood News


अमिताभ ने सायरा बानो को जन्मदिन की बधाई दी

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो के 71वें जन्मदिन पर रविवार को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं दी है।

बिग बी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर पर अभिनेत्री को बधाई दी। उन्होंने अभिनेत्री के साथ फिल्म 'जमीर' (1975) और 'हेरा फेरी' (1976) जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने ट्विटर पर उनके साथ अतीत की कुछ तस्वीरें भी साझा की, उन्होंने लिखा, 'सायरा बानो जी जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमेशा खुश रहें। मेरे साथ कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में रहीं।'

अमिताभ द्वारा साझा की गई तस्वीरों में सायरा बानो के पति, अभिनेता दिलीप कुमार भी हैं।

End of content

No more pages to load