Bollywood News


'शानदार' के निर्माता गाने को लेकर असमंजस में

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म 'शानदार' के गाने के रिलीज को लेकर फिल्म के निर्माता असमंजस में हैं।

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शानदार' का ट्रेलर इस महीने की शुरुआत में जारी हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की। वहीं इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के निर्माता अब इस पर बहस कर रहे हैं कि किस गाने को पहले जारी किया जाए।

संगीतकार अमित त्रिवेदी ने फिल्म 'शानदार' के गाने की धुन बनाए हैं। फिल्म के ट्रेलर में संगीत, दर्शकों के कानों तक एक टीजर की तरह पहुंचा है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब पर छह लाख लोगों ने देखा। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि यह मुश्किल है कि किस गाने को पहले जारी किया जाए। यह फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load