Bollywood News


'ड्रीम गर्ल' कहलाना चाहती हैं एली

'ड्रीम गर्ल' कहलाना चाहती हैं एली
बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम का कहना है कि वह आज की `ड्रीम गर्ल` कहलाना पसंद करेंगी। वह जल्द ही फिल्म `किस किस को प्यार करूं` में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

एली ने यहां जोया बुटीक के शादी संग्रह की लांच पर कहा, ``मैं निश्चित रूप से बॉलीवुड में आधुनिक जमाने की `ड्रीम गर्ल` कहलाना पसंद करूंगी।

इस इंडस्ट्री में कई सालों से हेमा मालिनी को इसके लिए जाना जाता है।``

भविष्य में वह अपने पति में क्या गुण देखना चाहती हैं, यह पूछे जाने पर एली ने कहा, ``मैं अपना `मिस्टर राइट` बेहतर और साधारण चाहती हूं। मैं यह नहीं चाहती की वह तेज बोले।``

स्वीडन में जन्मी अभिनेत्री ने फिल्म `मिकी वायरस` से अपने करियर की शुरूआत की और वह काफी खुश हैं कि वह अपने हिंदी कौशल पर काम कर रही हैं।

लोकप्रिय जो़डी अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म `किस किस को प्यार करूं` 25 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load