Bollywood News


युवाओं के अपराधों की तरफ आकर्षण के लिए मीडिया जिम्मेदार : रणदीप

कुख्यात हत्यारे चार्ल्स शोभराज पर बनी अपनी नई फिल्म, 'मैं और चार्ल्स' के बावजूद रणदीप हुड्डा का मानना है कि युवाओं को अपराधों की ओर आकर्षित करने के लिए फिल्मों से ज्यादा मीडिया जिम्मेदार है।

यह पूछे जाने पर कि क्या 'मैं और चार्ल्स' जैसी फिल्में अपराधियों को महिमा मंडित नहीं करतीं, रणदीप ने आईएएनएस से कहा, "मीडिया ही लोगों को अपराधों के बारे में जानकारी देती है, हमने दर्शकों के मनोरंजन के लिए लिए केवल एक मनोरंजक फिल्म बनाई है।"

रणदीप का कहना है कि तिहाड़ जेल से भागे कैदी शोभराज के जीवन में काफी कुछ रोमांचक था।

रणदीप ने कहा कि समाचार चैनल ऐसी ब्रेकिंग खबरों को बार-बार और नाटकीय ढंग से दिखाते हैं।

'हाईवे' के अभिनेता रणदीप घोड़ों और पोलो खेल में दिलचस्पी के लिए जाने जाते हैं। पशु अधिकारों पर बात करते हुए रणदीप ने कहा कि घोड़े इस धरती पर सबसे ज्यादा खुशमिजाज जानवर हैं।

रणदीप के साथ ही 'मैं और चार्ल्स' में रिचा चड्ढा, आदिल हुसन और टिस्का चोपड़ा भी दिखाई देंगे। फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load