Bollywood News


असल जिंदगी में मां होने से 'जज्बा' में मिली मदद : ऐश्वर्य

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का कहना है कि असल जिंदगी में मां होने की वजह से फिल्म 'जज्बा' का किरदार निभाने में मदद मिली।

ऐश्वर्या ने कहा, 'मैं असल जिंदगी में एक मां होने की वजह से इस तरह की स्क्रिप्ट के लिए बिल्कुल सही हूं। इससे आप भूमिका में सच्चाई ला सकते हैं। ऐसे में जब आप सीन देते हो तो उसमें आपका 100 फासदी नजर आता है। किरदार से जुड़े जज्बात आपके चेहरे पर नजर आते हैं।'

ऐश्वर्या ने कहा यही वजह है कि अनुराधा के किरदार में इतनी सच्चाई नजर आ रही है। फिल्म जज्बा में ऐश्वर्या राय एक वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी। ऐश ने कहा कि स्टूडेंट्स भविष्य के वकील हैं।

उन्होंने कहा, एक एक्टर के लिए असल जिंदगी के अनुभव जरूरी नहीं, लेकिन एक कलाकार के लिए अनुभव सबसे बड़ी सीख है। ऐश्वर्या फिल्म जज्बा से बॉलीवुड में पांच साल बाद कमबैक कर रही है ।

संजय गुप्ता निर्मित फिल्म जज्बा में ऐश्वर्या के अलावा इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इरफान एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load