Bollywood News


बुसान में मिली प्रतिक्रिया से 'जुबान' की टीम उत्साहित

फिल्म 'जुबान' के निर्देशक मोजेज सिंह का कहना है कि बुसान अंर्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2015 में फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से वह खासे उत्साहित हैं। बुसान महोत्सव का आयोजन कोरिया में हुआ।

सिंह ने अपने बयान में कहा, "फिल्म को मिली प्रतिक्रिया उत्साहित करने वाली है। स्क्रीनिंग के बाद प्रशंसकों ने हमें घेर लिया और इसका लाभ बेमिसाल है। इससे रोमांचित और धन्य महसूस कर रहे हैं।"

फिल्म 'जुबान' गुरुवार को महोत्सव की पहली फिल्म थी।

म्यूजिकल ड्रामा 'मसान' से प्रसिद्ध विक्की कौशल ने कहा कि बुसान कार्यक्रम का अनुभव कभी नहीं भूलने वाला है।

विक्की ने कहा, "मैं इससे पहले फिल्म महोत्सव में गया लेकिन 'जुबान' में 6,000 लोगों से अधिक लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उनका प्रीमियर देखना उत्साहित कर देने वाला था। यह सच है कि यह अनुभव मैं कभी नहीं भूलुंगा।"

सिख्या एंटरटेनमेंट एंड मेटामोजेज एंटरटेनमेंट के शान व्यास और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित फिल्म 'जुबान' एक युवा की कहानी है।

End of content

No more pages to load