बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हॉलीवुड के एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टेलोन के साथ एक बार फिर काम करना चाहते हैं। इससे पहले स्टेलोन ने उनकी फिल्म "कमबख्त इश्क" में अतिथि भूमिका निभाई थी।
अक्षय ने अपनी फिल्म "सिंह इज ब्लिंग" का प्रचार करते हुए टि्वटर पर प्रशंसकों से बातचीत के दौरान अपनी यह इच्छा जताई। अक्षय से जब एक प्रशंसक ने पूछा कि वह किस अभिनेता या अभिनेत्री के साथ वह काम करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, ""सिलवेस्टर के साथ काम करना काफी बेहतरीन अनुभव था और उनके साथ एक बार फिर काम करने की इच्छा है।""
अक्षय ने "सिंह इज ब्लिंग" की अपनी सह अभिनेत्री एमी जैक्सन के बारे में कहा कि वह काफी मेहनती हैं। इसके अलावा उन्होंने चार्ली चैपलिन को अपना पसंदीदा हास्यकलाकार बताया।
सिलवेस्टर के साथ फिर काम करना चाहते हैं अक्षय
Wednesday, October 07, 2015 16:30 IST


