Bollywood News


एडिनबर्ग की यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे शाहरूख

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 15 अक्टूबर को एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के एक नोट में यह कहा गया है।

यूनिवर्सिटी 15 अक्टूबर को शाहरुख की मेजबानी करेगी। शाहरुख यूनिवर्सिटी के न्यू कॉलेज में एक लेक्चर देंगे।

यूनिवर्सिटी के सीनियर डिप्टी प्रिंसीपल प्रोफेसर 'चार्ली जैफरी' ने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत मजबूत रिश्ते हैं। वे वर्ल्ड सिनेमा के बेहतरीन एक्टर में से एक के स्वागत को लेकर खुश हैं।

हालांकि 49 साल के किंग खान ने सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के पोस्ट को रीट्वीट किया है। शाहरुख के इस लेकचर के लिए अब टिकट भी उपलब्ध हैं।

End of content

No more pages to load