Bollywood News


दीपिका ने रैंप पर दिखाया 'मस्तानी' का शाही अंदाज

डिजाइनर अंजू मोदी ने शनिवार को गुड़गांव में 'ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2015' में अपने कलेक्शन के जरिए बाजीराव मस्तानी के दौर की भव्यता की तस्वीर कुछ इस तरह पेश की कि लोग देखते रह गए। 'दीवानी मस्तानी' में अपनी ग्लैमरस लुक को लेकर पहले से ही चर्चा में दीपिका रैंप पर फूलों के प्रिंट वाले लाल लहंगे और खूबसूरत दुपट्टे में हर तरह से शाही लग रही थीं। दीपिका ने कहा, इसी फैशन टूर के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

अपनी लुक के बारे में दीपिका ने कहा- किसी भी किरदार को सजीव बनाने में स्टाइलिंग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसमें निर्देशक की परिकल्पना से लेकर पूरी टीम का योगदान है।

अंजू मोदी ने कहा, मैंने परिधानों के माध्यम से उस दौर को फिर से बनाया है। बेहद सीमित रेफरेंस मटीरियल के चलते यह चुनौतीपूर्ण था। यह फैशन टूर मुंबई, हैदाराबाद और कोलकाता की भी यात्रा करेगा।

End of content

No more pages to load