'बाजीराव मस्तानी' करियर की सर्वाधिक कठिन फिल्म : दीपिका

Wednesday, October 21, 2015 14:30 IST
By Santa Banta News Network
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के साथ ऐतिहासिक फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया है, लेकिन संजय लीला भंसाली की यह फिल्म दीपिका को काफी कठिन महसूस हुई है

उनका कहना है कि फिल्म शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी थका देने वाली रही। दीपिका ने यहां शनिवार को फिल्म के गाने जारी किए जाने के बाद कहा, "यह फिल्म मेरे कॅरियर की सबसे कठिन फिल्म रही है। फिल्म शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी थका देने वाली रही।"

दीपिका दूसरी बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने उनके साथ 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में काम किया था।

'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

भंसाली के बारे में दीपिका ने कहा, "वह एक मेहनती व्यक्ति हैं। आप खुद से बहुत कुछ सीख सकते हैं। यह अत्यंत कठिन अनुभव रहा, लेकिन अंत में आप महसूस करते हैं कि मेहनत रंग ला रही है।"

गुड़गांव में आयोजित किए गए बाजीराव मस्तानी फिल्म के सॉन्ग लॉन्च मे पहुंची फिल्म अभिनेत्री दीपाका पदुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी का प्रोमोशन किया। 18 दिसंबर को रिलीज होने् वाली फिल्म मे दीपिका पदुकोण लीड एक्ट्रेस की भूमिका नभा रही है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025