Bollywood News


पुरस्कार लौटाने नहीं चाहिए : राइमा सेन

अभिनेत्री राइमा सेन ने बुधवार को देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में लेखकों, वैज्ञानिकों और फिल्मकारों के पुरस्कार लौटाने को गलत बताया और कहा कि वह कभी ऐसी नहीं करेंगी।

अभिनेत्री मूनमून सेन की बेटी राइमा ने यहां होटल ऑरिस के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं को कहा, "मुझे नहीं लगता कि पुरस्कार लौटाने चाहिए। यह बेवकूफी है।"

राइमा ने कहा कि किसी भी पुरस्कार को कभी नहीं लौटाना चाहिए।

राइमा ने कहा, "मैं ऐसा कभी नहीं करती। पुरस्कार कभी नहीं लौटाने चाहिए।"

राइमा ने गोमांस और शाहरुख खान की असहिष्णुता से संबंधित टिप्पणी के बाद पैदा हुए विवाद के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया।

राइमा ने कहा, "इन मुद्दों पर मैं कुछ नहीं कहना चाहती। मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती।"

End of content

No more pages to load