Bollywood News


टाइगर, अक्षय तंदुरुस्त अभिनेता : डीनो मोरिया

मॉडल से अभिनेता बने डीनो मोरिया का मानना है कि मनोरंजन-जगत में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार तंदुरुस्त अभिनेता हैं। डीनो मोरिया को उनके तंदुरुस्त शरीर के लिए जाना जाता है।

डीनो ने स्वास्थ्य पत्रिका के नए कवर के शुभारंभ के अवसर पर कहा, "आज मैं जिस युवा के बारे में कहूंगा, वह टाइगर है, क्योंकि मैंने उनके साथ बहुत खेला है। जब हम स्कूल में थे तो हम एक साथ बास्केटवॉल खेलते थे और मुझे उनका फिटनेस स्तर पता है और मुझे लगता है कि आज वह सबसे ज्यादा फिट युवकों में से है।"

उन्होंने कहा, "ज्यादा आयु वर्ग में अक्षय कुमार सबसे फिट हैं। वह गंभीरता से प्रशिक्षण लेते हैं।"


मनोरंजन-जगत में छह-पैक और आठ पैक की शुरुआत से पहले डीनो को उनकी शारीरिक बनावट के लिए जाना जाता है। वह 2000 की कई फिल्मों में टॉपलेस नजर आए थे। इसके बाद सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'ओम शांति ओम' में छह-पैक के साथ नजर आए।

जब डीनों से दो सुपरस्टार की फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया दी, "मुझे यकीन है वह वर्कआउट करते हैं, जिम जाते हैं। सलमान पहलवान के रूप अपनी फिल्म के लिए उत्साहित हैं। वह फिट हैं, लेकिन अगर आप अधिक फिटनेस के बारे में बात करें तो मैं पहले टाइगर और अक्षय के बारे में बात करूंगा।"

फिटनेस में दिलचस्पी होने के नाते डीनो ने मुंबई में 15 जगहों पर सभी के लिए मुक्त फिटनेस स्टेशन खोले हैं, जहां बुनियादी अभ्यास किया जा सकता है। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने इसके लिए डीनो का समर्थन किया है।

End of content

No more pages to load