Bollywood News


मुझे मित्र बनाना पसंद : माही

अभिनेत्री माही विज आगामी स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा' की शूटिंग के लिए ब्यूनस आयर्स में हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से घुलना-मिलना पसंद है और प्रतियोगिता होने के बावजूद वह अपने दावेदार से दोस्ती करने की कोशिश करती हैं।

शो में माही विज अपने पति जय भानुशाली के साथ नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "जब आप देश में पूरी तरह नए लोगों के साथ रह रहे हैं तो आप उनके और भी करीब हो जाते हैं। यह सहज ही हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "जय के आसपास होने का मुझे हमेशा अतिरिक्त लाभ मिला है, लेकिन मैं मुखर हूं और मुझे दोस्त बनाना पसंद है। मुझे सबसे मिलना है, लेकिन सना और युवराज के साथ मेरी खास दोस्ती है।"

'खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा' की मेजबानी अर्जुन कपूर कर रहे हैं। शो में टीना दत्ता, विवान भतेना, फैसल खान, सिद्धार्थ शुक्ला, सना सईद, पार्वती ओमनाकुट्टन, भारतीय हॉकी खिलाड़ी युवराज बाल्मीकि, नर्तक राघव जुयाल और मुक्ति मोहन जैसे प्रतियोगी हैं।

सना ने दो सप्ताह की शूटिंग के बारे में कहा, "अर्जेंटीना अब तक अद्भुत रहा और मैंने बहुत सारे दोस्त बनाए हैं और यहां कुछ ऐसे प्रतियोगी हैं, जिनके साथ मैंने पहले भी काम किया हुआ है।"

'खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा' का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा।

End of content

No more pages to load