Bollywood News


लाखों भारतीयों का प्रवक्ता हूं : अनुपम

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का कहना है कि वह लाखों भारतीय के प्रवक्ता है जो मानते है कि भारत सर्वश्रेष्ठ हैं।

अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर चैट के दौरान लिखा, 'मैं लाखों भारतीयों का प्रवक्ता हूं, जो यह मानते हैं कि अपनी कमियों के बावजूद भारत सर्वश्रेष्ठ है।'

अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर फिल्मों के अलावा राजनीति में भी सक्रिय है। राजनीति के क्षेत्र में आने संबंधी सवाल के जवाब मे अनुपम ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। मैं एक अभिनेता, शिक्षक और प्रेरक वक्ता के रूप में ही खुश हूं।'

अनुपम खेर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। अनुपम इन दिनों नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में काम कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेटर एम. एस. धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load