Bollywood News


प्रभुदेवा संग नृत्य को लेकर माधुरी को था डर!

प्रभुदेवा संग नृत्य को लेकर माधुरी को था डर!
हिन्दी सिनेमा में अपने अभिनय और नृत्य से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित यूं तो कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ नृत्य कर चुकी हैं, लेकिन प्रभुदेवा के साथ नृत्य को लेकर वह भी कभी डरी हुई थीं।

बॉलीवुड में 'डांसिंग क्वीन' के नाम से मशहूर माधुरी ने एक कार्यक्रम में कहा, "मैंने कई अभिनेताओं के साथ नृत्य किया है और मैं उनके साथ सहज भी रही। केवल प्रभुदेवा हैं, जिनके साथ नृत्य को लेकर मैं डरी हुई थी। और, जब मैंने उनके साथ नृत्य किया तो यह एक बेहतरीन अनुभव रहा।"

48 वर्षीया माधुरी ने कहा, "नृत्य को लेकर मुझे हमेशा से जुनून रहा है। मैं अपनी खुशी सभी के साथ साझा करना चाहती हूं।" माधुरी को पिछली बार 'गुलाब गैंग' में देखा गया था। उन्होंने कहा कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए किसी अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही हैं।

End of content

No more pages to load