Bollywood News


अभिनय और परिवार से प्यार : शाहरुख

अभिनय और परिवार से प्यार : शाहरुख
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि अभिनय से उन्हें बेहद प्यार है और परिवार तथा बच्चे भी उनके लिए उतने ही अहम हैं। बॉलीवुड में शाहरुख को दो दशक से ज्यादा बीत चुके हैं। इस दौरान उन्होंने निर्माता के रूप में भी खुद को स्थापित किया है, लेकिन शाहरुख खान को सबसे ज्यादा अभिनय ही लुभाता है। शाहरुख के अनुसार, `मेरे पास सबकुछ है, लेकिन मैं सबकुछ का इस्तेमाल नहीं करता। जैसे, एक किताब है, 'द मांक हू सोल्ड हिज फरारी।' मेरे पास फरारी है, लेकिन मैं उसे बहुत अधिक नहीं चलाता।

उन्होंने कहा, `मैं बस काम करता रहता हूं, मुझे अभिनय करना पसंद है। इसके अलावा मैं किसी और चीज को बहुत पसंद नहीं करता। लेकिन हां, मुझे अपने बच्चों और अपने परिवार से बेहद प्यार है। `बॉलीवुड की 80 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके शाहरुख छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं।शाहरुख ने कहा, `अभिनय मेरे लिए जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है और इसका कोई कारण नहीं है।

एक अभिनेता के तौर पर मैं अलग-अलग तरह के काम करने की कोशिश करता हूं।` शाहरुख की आगामी फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक बार फिर काजोल के साथ पर्दे नजर आएंगे। शाहरुख ने बताया, `मैं बहुत शर्मीला और एकांतप्रिय इंसान हूं। मैं अपने घर में भी ज्यादा बात नहीं करता। मैं काजोल से पांच साल बाद इस फिल्म के लिए मिला। मेरी मां मुझे 'एंटी सोशल' (मिलनसार नहीं) कहती थीं। `

End of content

No more pages to load