Bollywood News


ओनिर, संजय सूरी एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करते हैं

अभिनेता, निर्माता संजय सूरी का कहना है कि उनके और फिल्मकार ओनिर के विचारों में भले ही टकराव होता हो, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे की सोच व दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं।

संजय ने ओनिर के निर्देशन में बनी फिल्म 'माय ब्रदर निखिल', 'बस एक पल' और 'आई एम' जैसी कई फिल्मों में अभिनय और सह निर्माण किया है।

संजय ने ओनिर और मोहन मुलनी के साथ फिल्म 'चौरंगा' का सह निर्माण किया है।

ओनिर के साथ एक प्रोडक्शन कंपनी चला रहे संजय ने कहा, "ओनिर और मेरे विचारों में मतभेद हैं, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे की परिकल्पना और काम के तरीके का सम्मान करते हैं। विश्वास होना बेहद जरूरी है। हम दोनों के बीच दोस्ती है, इसलिए हम साथ काम कर पाते हैं।"

बिकास रंजन मिश्रा के निर्देशन में बनी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 'चौरंगा' पहली फिल्म है, जिसमें वह एक प्रोडक्शन हाउस के तहत किसी अन्य निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं।

संजय ने कहा, "ओनिर जब खुद फिल्म का निर्देशन करते हैं तो वे पूरी स्वतंत्रता से काम करते हैं और यही स्वतंत्रता उन्होंने बिकास को भी दी है।"

End of content

No more pages to load