Bollywood News


राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी की बुक की सफलता पर लंदन में दी अलीशान पार्टी

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी की बुक की सफलता पर लंदन में दी अलीशान पार्टी
इसमें ज़रा भी शक नहीं की राज कुंद्रा एक सुलझे हुए और बेस्ट पति है, वे अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की खशी का बहुत ख़्याल रखते हैं, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं की शिल्पा के ४० वे जन्मदिन पर प्राइवेट मेडटरैनीअन आइलैंड पर आलीशान बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जहा पर उनके नज़दीकी दोस्त और परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी द्वारा लिखी गयी बुक "द ग्रेट इंडियन डायट" जो हेल्थ और फिटनेस पर आधारित है, लोगो के बीच बड़ी तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है, और इस खबर से शिल्पा के पति राज कुंद्रा सब से ज़्यादा उत्साहित है ,

एक लेखिका के रूप में शिल्पा शेट्टी की सफलता को देख राज नें लंदन में शिल्पा के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया है. शिल्पा और राज के लिए यह दोहरी ख़ुशी का माहोल है एक तरफ उनके बुक की सफलता तो दूसरी तरह क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न.

इस बारे में शिल्पा का कहना है की " लंदन से मेरा बहुत गहरा रिश्ता रहा है इसीलिए लंदन का ट्रिप मेरे लिए हमेशा से ही खास है, और मैं बहुत ही उत्साहित हु , और मैं बहुत खुश हु की इस साल बहुत सारी खुशिया मेरी जीवन में शामिल हुई।

End of content

No more pages to load