ओनिर की रोमांस- ड्रामा फिल्म शब में बांगला सुपरस्टार प्रसनजीत की पत्नी अर्पिता पाल फिल्म में फीमेल लीड होगी। इस फिल्म में अर्पिता के अलावा अभिनेत्री रवीना टंडन मुख्य भूमिका में होगी।
दिलचस्प बात है ओनिर प्रसनजीत को पटकथा सुनाने उनके घर कोलकाता गए थे , तब उनकी नजर प्रसनजीत की वाइफ अर्पिता पर गयी वो उनसे बहुत प्रभावित हुए। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ओनिर ने प्रसनजीत से बात की उसके पश्चात प्रसनजीत ने पहचान करवाई।
ओनिर ने जब फिल्म पर काम शुरू किया लगा की अर्पिता फिल्म में सोशलिस्ट के किरदार ले लिए फिट है। अर्पिता को फिल्म की कहानी सुनाई गयी तब उन्हें यह बहुत पसंद आई पर एक समस्या थी की किरदार के लिए उन्हें बाल कट करने थे और बॉय कट रखना था जब की उनके बाल बड़े और लम्बे थे। ओनिर को फिल्म लिए रियल चाहिए था और वे नहीं चाहते थे की वीक इस्तेमाल जाए , ओनिर ने किसी तरह अर्पिता मनाया और फिल्म शब में कास्ट किया।
ओनिर कहते है " जब मैंने अर्पिता देखा तो उनके सेंसुअस और अच्छे लुक को देख प्रभावित होगया। मैने विचार किया तब मुझे लगा की अर्पित रोल के लिए फिट है, लेकिन मुझे यह पता नही था की वह क्या कहेंगी , पर उन्होंने फिल्म के लिए हां की , खुश हु की वे फिल्म शब का हिस्सा है।
ओनिर की नयी खोज हैं अर्पिता पाल
Saturday, December 19, 2015 11:30 IST


