Bollywood News


यामी गौतम के साथ तालमेल स्वाभाविक : आयुष्मान

यामी गौतम के साथ तालमेल स्वाभाविक : आयुष्मान
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम के साथ 2012 में शूजित सरकार की फिल्म "विकी डोनर" में काम कर चुके गायक अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि अभिनेत्री के साथ उनका तालमेल स्वाभाविक है। खुराना यामी के साथ इसी महीने एक रोमांटिक संगीत वीडियो "यहीं हूं मैं" में भी काम कर रहे हैं।

खुराना ने कहा, "यामी और मेरे बीच बढि़या "ऑर्गेनिक केमिस्ट्री" (स्वाभाविक तालमेल) है। वीडियो में काम करते समय मुझे हम दोनों के बीच वैसी ही घनिष्ठता महसूस हुई।" खुराना ने कहा, "मैंने सबसे पहली बार यामी के पिता मुकेश गौतम के साथ काम किया था। हम पारिवारिक दोस्त हैं, इसलिए हमारे बीच स्वाभाविक तालमेल है।"

संगीत वीडियो के लिए गीत आयुष्मान ने गाया है और उसका संगीत रोचक कोहली और आयुष्मान दोनों ने मिलकर दिया है। यह नया वीडियो क्या उनके गीत "पानी दा रंग" से ज्यादा पसंद किया जाएगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "पानी दा रंग" फिल्म की जान था।

वह कहानी के अनुरूप था, इसलिए लोगों ने उसे काफी पसंद किया, लेकिन एक एकल संगीत वीडियो के लिए उतनी ही लोकप्रियता हासिल करना आसान नहीं है।"

End of content

No more pages to load