Bollywood News


अनिल के बेटे की 'मिर्जिया' के टीजर की सराहना

अनिल के बेटे की 'मिर्जिया' के टीजर की सराहना
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म 'मिर्जिया' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे सिनेमा जगत ने दिल खोलकर सराहा। इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवद्र्धन कपूर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

जारी हुए इस टीजर में नए एक्टर हर्षवद्र्धन और सैयामी खेर की हल्की सी झलक देखने को मिली। इसे फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पढ़ें किसने क्या कहा-

फरहान अख्तर: 'मिर्जिया' का टीजर हाजिर है। अच्छा सुनाई-दिखाई पड़ रहा है।

ऋतिक रोशन: राकेश ओमप्रकाश मेहरा आप हर दफा चौंका देते हैं और प्रेरित करते हैं। यह कमाल का है। अच्छा दिख रहा है।

दीपिका पादुकोण: मैं इसे लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हूं और देखे बिना ही उनका काम मेरा पसंदीदा हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा: फिल्मों में स्वागत है हर्षवद्र्धन। 'मिर्जिया' का टीजर जबर्दस्त लग रहा है।

आलिया भट्ट: ट्रेलर देखने का इंतजार नहीं कर सकती।

जैकलिन फर्नांडीज: जारी 'मिर्जिया' के टीजर के प्रति थोड़ा प्यार दिखाएं।

अदिति राव हैदरी: क्या टीजर है।

दिव्या दत्ता: 'मिर्जिया' का टीजर होश उड़ा देने वाला है।

आथिया शेट्टी: गो मिर्जा गो। किस्मत आपका साथ दे।

End of content

No more pages to load