Bollywood News


'बाजीगर' ने जगाई अभिनय में रुचि : वरुण शर्मा

'बाजीगर' ने जगाई अभिनय में रुचि : वरुण शर्मा
बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा का कहना है कि 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से उनके अंदर अभिनय को लेकर रुचि जागी थी।

वरुण को आज रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान के साथ देखा जा रहा है। वरुण ने बताया, "अभिनय के प्रति रुचि 'बाजीगर' के कारण जागी। मेरी मां इस बात को काफी अच्छे से जानती हैं। उन्हें जब पता चला कि मैं शाहरुख के साथ फिल्म कर रहा हूं तो वह भावुक हो गईं।"

'फुकरे' के कलाकार ने कहा कि, "जब मुझे 'दिलवाले' फिल्म में किरदार के लिए चुना गया, तो मेरी मां को काफी गर्व महसूस हुआ। मैंने उनका आशीर्वाद लिया।" 'फुकरे' में चूंचा नामक किरदार से लोकप्रियता पाने वाले अभिनेता वरुण ने कहा कि अब भी लोग उन्हें इस नाम से बुलाते हैं।

रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान, काजोल, कृति सेनन, वरुण धवन, बमन ईरानी, जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load