प्रियंका के ट्विटर पर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स

Sunday, December 20, 2015 13:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर पर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही वह एशिया की तीसरी ऐसी महिला बन गई हैं, जिनके ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलोअर्स हैं। प्रियंका के ट्विटर पर 1.2 करोड़ फॉलोअर शुक्रवार को हुए, जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज हुई। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ''सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरा वर्तमान अद्भुत और भाग्यशाली है।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगीत से भारत को गौरवान्वित किया है और इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' का रुख किया। पिछले एक साल में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने काम से खास मुकाम बनाया। उन्होंने 'फैशन', 'बर्फी' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का कौशल दिखाया। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका मराठी योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'धड़क 2' से बस एक धड़क सॉंग रिलीज़!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार 12 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया था और इसने इंटरनेट पर आते तहलका मचा दिया

Tuesday, July 15, 2025
आर माधवन और फातिमा सना शेख का रोमांस से भरा हुआ 'बराबरी वाला प्यार' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम!

नेटफ्लिक्स ने अपने नवीनतम रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आप जैसा कोई' को नेटफ्लिक्स पर लोगों के सामने पेश कर

Tuesday, July 15, 2025
आखिर क्यों 'वॉर 2' की रिलीज़ डेट के दिन रश्मिका और आयुष्मान स्टारर 'थामा' का टीज़र लॉन्च होगा?

ओमान के खूबसूरत नज़ारों में अपना 29वां जन्मदिन मनाने के बाद, रश्मिका मंदाना तेज़ी से काम पर लौट आई थी। लोकप्रिय

Tuesday, July 15, 2025
हॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल की इस किरदार के द्वारा हुआ- धमाकेदार डेब्यू!

जब बात मार्शल आर्ट्स को वैश्विक मानचित्र पर लाने की हो तब बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सारी हदों को पार करने के

Tuesday, July 15, 2025
दिशा पाटनी का रेड बिकिनी बारिश में भीगते हुए कामुक और बोल्ड फोटोशूट वायरल!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दिशा पाटनी अपनी ऐक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट के लिए मशहूर हैं। वह सोश्ल

Tuesday, July 15, 2025