Bollywood News


प्रियंका ने खत्म की 'क्वांटिको' की शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी टेलीविजन शो 'क्वांटिको' की इस साल की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वह अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को देखने के लिए बेताब हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर बताया, `क्वांटिको 2015 की शूटिंग पूरी हुई। यह लगभग मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। अब मैं अपने देश लौटने के लिए बेताब हूं और वहां पहुंचकर मैं 'बाजीराव मस्तानी' देखूंगी।`

बॉलीवुड में बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचान बना चुकीं प्रियंका ने संगीत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन करियर की शुरुआत रहस्य और रोमांच से भरे शो 'क्वांटिको' से की। इस शो में प्रियंका ने एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका निभाई है। स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होने वाले शो फिलहाल एक अंतराल पर चला गया है। यह अगले साल की शुरुआत में दोबारा दिखाई देगा।

प्रियंका ने लिखा, `मुझसे पहले पूरी दुनिया ने 'बाजीराव मस्तानी' देख ली है और ऐसा पहली बार हुआ है।` संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' मराठा पेशवा बाजीराव के प्रेम गाथा पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह ने बाजीराव, प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई और दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का किरदार निभाया है।

End of content

No more pages to load