Bollywood News


श्रद्धा को डेट नहीं कर रहे आदित्य!

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह अभी सिंगल और किसी के साथ डेट नही कर रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि आदित्य रॉय कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे हैं । आदित्य ने श्रद्धा के साथ सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में काम किया है । आदित्य ने श्रद्धा कपूर के साथ डेटिंग की खबरों का खंडन किया है।

उन्होंने कहा,'' मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, सिंगल हूं। मुझे लगता है कि सिंगल होना खराब नहीं है।'' आदित्य इन दिनों अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म फितूर में कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैं । बताया जाता है कि फिल्म चाल्र्स डिकेंस के उपन्यास'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस'से प्रेरित है।

End of content

No more pages to load