Bollywood News


शाहरुख अपना भाग्य खुद बनाते हैं : ऋतिक

शाहरुख अपना भाग्य खुद बनाते हैं : ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'दिलवाले' की प्रशंसा हुए रविवार को ट्विटर के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि शाहरुख को हिंदी फिल्म उद्योग में अपना भाग्य खुद बनाने के लिए जाना जाता है।

ऋतिक ने लिखा, `दिलवाले बहुत आगे जा रही है। वह अपना भाग्य खुद बनाते हैं। उन्हें और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं।` ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान के साथ 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में काम किया था।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन ने अदाकारी की है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की। ऋतिक ने शाहरुख के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की भी तारीफ की है, जो शाहरुख की दिलवाले के साथ ही रिलीज हुई। ऋतिक अब आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में दिखाई देंगे।

End of content

No more pages to load