Bollywood News


घर आकर अच्छा महसूस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

घर आकर अच्छा महसूस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अतंर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो 'क्वांटिको' की लॉस एंजेलिस में शूटिंग कर घर लौट आई हैं, जिसके बाद वह काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।

प्रियंका ने एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका निभाई है। उन्होंने आज ट्वीट किया, "घर वापस आने की खुशी कुछ अलग ही है। घर वह है, जहां दिल रहता है। मैं घर में हूं।" पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने विदेशी टीवी शो 'क्वांटिको' के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत की। इस शो में अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।

इस बीच, उन्हें संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में भी देखा जा रहा है, जिसकी समीक्षकों व प्रशंसकों ने खूब सराहना की है।

End of content

No more pages to load