Bollywood News


रोहित शेट्टी क्रिसमस पर दर्शकों के साथ देखेंगे 'दिलवाले'

रोहित शेट्टी क्रिसमस पर दर्शकों के साथ देखेंगे 'दिलवाले'
फिल्म 'दिलवाले' की सफलता से उत्साहित निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया कि इस बार क्रिसमस पर उनकी योजना दर्शकों के साथ फिल्म देखने की है।

रोहित ने कहा, "प्रचारों में व्यस्त होने के चलते मैं समय नहीं दे पाया। अगले सप्ताह मैं 'बाजराव मस्तानी' देखूंगा और दर्शकों के साथ इस क्रिसमस पर 'दिलवाले' भी देखूंगा।"

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन मुख्य भूमिका में थे।

उन्होंने कहा, "यहां प्रतियोगिता और तार्किक भावना नहीं है, जब दो फिल्में साथ आती हैं तो ये दोनों फिल्में एक-दूसरे के व्यापार को खत्म कर देती है। 'बाजीराव मस्तानी' काफी अच्छी है और फिल्म में अभिनय की भी सराहना की जा रही है। सौभाग्य से दोनों फिल्में अच्छा कर रही हैं, इसलिए यह इंडस्ट्री के लिए सही है।"

End of content

No more pages to load