बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर को बाजीराव मस्तानी में उनके भतीजे रणवीर सिंह का अभिनय बहुत अच्छा लगा। अनिल को फिल्म में रणवीर का अभिनय इतना अच्छा लगा कि उन्होनें रणवीर सिंह के अभिनय की तुलना ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म ग्लेडियेटर के अभिनेता रसेल क्रोव से की है। अनिल कपूर का कहना है कि बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने अब तक का अपना बेस्ट अभिनय किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मराठा योद्धा पेशव बाजीराव का किरदार अदा किया है। जब अनिल कपूर ने रणवीर सिंह की प्रशंसा की तो रणवीर सिंह ने भी अनिल कपूर को धनयवाद दिया।
रणवीर ने लिखा कि वे उम्मीद करते हैं कि उन्होनें अपने अपने काम से अंकल अनिल को गर्वित किया होगा। गौरतलब है कि फिल्म दिल धडकने दो में रणवीर और अनिल कपूर ने साथ में काम किया था।
अनिल कपूर ने रणवीर की तुलना रसल क्रो से की
Friday, December 25, 2015 14:30 IST


