Bollywood News


सलमान मेरे लिए अनमोल हैं : अरबाज

सलमान मेरे लिए अनमोल हैं : अरबाज
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि उनके भाई सलमान खान उनके लिए अनमोल हैं और उनका बंधन अटूट है। सलमान खान 27 दिसम्बर को 5० साल के हो गए। अरबाज खान ने कहा कि सलमान मेरे लिए अनमोल हैं। हमारा परिवार एक-दूसरे के लिए मरने को तैयार रहता है।

हम हमेशा साथ रहते हैं। हालांकि हम सभी अपना जीवन अपने तरीके से जीते हैं, फिर भी जरूरत पडऩे पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। अरबाज ने सलमान के साथ दबंगऔर दबंग 2 में काम किया है। अरबाज अपने परिवार की एकता का श्रेय अपने पिता सलीम खान को देते हैं। अरबाज ने कहा हमारे पिता ने हमें सिखाया कि अगर तुम लोग साथ रहोगे तो कोई भी तुम्हें नहीं तोड़ सकता।

End of content

No more pages to load