Bollywood News


धोनी की बायोपिक अगले साल सितंबर में रिलीज

धोनी की बायोपिक अगले साल सितंबर में रिलीज
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' अगले साल दो सितम्बर को रिलीज होगी। सुशांत सिंह राजपूत भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका में हैं।

सुशांत ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा ट्विटर पर की। सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' दो सितम्बर, 2016 को रिलीज होगी।'

उल्लेखनीय है कि 'एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की ज्यादातर शूटिंग रांची में हुई है। फिल्म में अनुपम खेर भी हैं, जो धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। कियारा आडवाणी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका निभा रही हैं।

End of content

No more pages to load