Bollywood News


बालाजी ने मंदाना के साथ कर ली है 3 फिल्मो की डील

ईरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी बालाजी की आने वाली फिल्म क्या कूल है 3 मैं दिखाई देने वाली है। मंदाना फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही काफी प्रसिद्द हो गयी है। उनकी प्रसिद्धि का एक कारण क्या कूल है हम 3 का हॉट ट्रेलर है। साथ ही उनका बिग बॉस के घर मैं होना उनकी लोकप्रियता के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने यह सब देखते हुए मंदाना को 3 और फिल्मो के लिए साइन करने का मन बना लिया है। एकता कपूर ने शुरुवात टेलीविज़न सीरियल प्रोडूस करने से की थी और वह टेलीविज़न की ताकत को अच्छे से समझती है। साथ ही उन्होंने सनी लियॉन को एक टेलीविज़न रियलिटी शो से स्टार बनते हुए देखा है। एकता को पूरा विश्वास है की मंदाना भी सनी लियॉन जितनी बड़ी स्टार बनेंगी।

अभी एकता कपूर मंदाना का बिग बॉस के घर से निकलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।

क्या कूल है हम 3 22 जनवरी को सिनेमा घरो मैं लगेगी। इस फिल्म मैं मंदाना के साथ तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका मैं है।

End of content

No more pages to load