Bollywood News


सिद्धार्थ मल्होत्रा को अक्षय की 'एअरलिफ्ट' का इंतजार

सिद्धार्थ मल्होत्रा को अक्षय की 'एअरलिफ्ट' का इंतजार
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार फिल्म 'ब्रदर्स' में अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे। अब उनको इंतजार है फिल्म 'एअरलिफ्ट' का। इसमें लीड रोल अक्षय कुमार ने निभाया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह बात खुद ट्विटर पर शेयर की है। सिद्धार्थ ने लिखा 'एअरलिफ्ट' का ट्रेलर शानदार है। इस फिल्म में अपने भाई को देखने के लिए उत्सुक हूं।'

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा 'शुक्रिया मेरे भाई।' इन दिनों फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के लिए भी कई अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। उम्मीद है कि यह साल तुम्हारे लिए शानदार रहेगा।'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार की जोड़ी को 'ब्रदर्स' में सराहा गया था। हालांक इस फिल्म के लिए दोनों ने खूब मेहनत की थी।

End of content

No more pages to load