Bollywood News


परेश रावल परदे पर निभाएंगे मोदी का किरदार

परेश रावल परदे पर निभाएंगे मोदी का किरदार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के जीवन पर बननें वाली फिल्म में परेश रावल मोदी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस बात की पुश्टी परेश रावल ने खुद की है ।

परेश रावल ने कहा है कि , ' मै नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म में मोदी का किरदार निभाने जा रहा हूं , फिलहाल स्क्रिट पर काम हुआ था लेकिन उसे दुबारा से लिखा जा रहा है अगर स्क्रिप्ट उनके चरित्र को सही दर्शाएगी तो फिल्म में उस किरदार को मै ही निभाऊंगा।

आपको बता दे कि दो साल पहले गुजरात के फिल्ममेकर मितेश पटेल ने फैसला किया था कि नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बाई जानी चाहिए। जिसमे उनके चाय बनाने से वाले से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री तक के सफर को दिखाया जाएगा।

लेकिन कुछ वजहों से फिल्म पर काम शुरू नही पाया, लेकिन अब फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है और उम्मीद है उसे जल्द ही तैयार भी कर लिया जाएगा। इस बाॅयोपिक में मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धी यानी देश के प्रधानमंभी तक का सफर भी दिखाया जाएगा। बताते चले कि ये मोदी पर बन रही पहली बाॅयोपिक है

मोदी के जीवन पर बन रही एक और फिल्म पर जल्द ही काम शुरू होगा । इस फिल्म में विक्टर बनर्जी मोदी का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

विक्टर ने खुद इस बात को सार्वजनिक किया है ,' और कहां कि ,'परमहंस योगानंदा और दोराब जी टाटा का किरदार निभाने के बाद बड़े पर्दे पर नरेंद्र मोदी का किरदार निभाना निश्चित तौर पर दिलचश्प होगा।'

उम्मीद करते हैं कि जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के जीवन पर बन रही इस फिल्म को हम बड़े पर्दे पर सकेंगे ।

End of content

No more pages to load