बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता गुलशन देवैया का कहना है कि वह अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। गुलशन दैवेया इन दिनों कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'अ डेथ इन द गंज' में तिलोत्तमा शोम के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले गुलशन ने तिलोत्तमा और कोंकणा सेन के साथ वृत्तचित्र'नयनताराज नेकलेस' में अतिथि भूमिका निभाई थी।
गुलशन ने फेसबुक पेज पर लिखा है, "मेरी अगली फिल्म के बारे में छोटी सी खबर यह है कि मैं उसी स्टूडियो में वापसी कर रहा हूं और खुश हूं कि तिलोत्तमा शर्मा भी पूरी फिल्म में मेरे साथ होंगी।'' फिल्म में विक्रांत मेसी, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया, तनुजा मुखर्जी ,रणबीर शौरी और ओम पुरी जैसे कलाकार हैं।
तिलोत्तमा के साथ काम को गुलशन उत्साहित
Friday, January 08, 2016 12:30 IST


