Bollywood News


संजय दत्त की 'अच्छे व्यवहार' की बदौलत फरवरी में रिहाई

संजय दत्त की 'अच्छे व्यवहार' की बदौलत फरवरी में रिहाई
मुंबई में १९९३ में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट से जुड़े मामले में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को उनके 'अच्छे व्यवहार' के चलते अगले माह रिहा किया जा रहा है। उन्हें तय समय से कई दिन पहले रिहाई दी जा रही है। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड के 'मुन्ना भाई' संजय (५६) २७ फरवरी को महाराष्ट्र शहर के पुणे में स्थित यरवदा जेल से रिहा होंगे।

उन्हें २००७ में उनकी संलिप्तता सिद्ध होने पर छह साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन १८ माह की सजा काटने के बाद एक उच्च न्यायालय में अपील लंबित होने की वजह से उन्हें जमानत मिल गई।

मार्च २०१३ में उच्च अदालत ने उन्हें बाकी बची सजा जेल में काटने का आदेश दिया। फिल्म नगरी मुंबई में १९९३ में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में करीब ३०० लोग मारे गए थे।

End of content

No more pages to load