Bollywood News


जानिए कौन बनने वाला है 'मिस्‍टर इंडिया 2' का हीरो?

जानिए कौन बनने वाला है 'मिस्‍टर इंडिया 2' का हीरो?
इन दिनों बॉलीवुड में पुरानी हिट फिल्‍मों के सीक्‍वल बनाने का सिलसिला जोरों से चल पड़ा है। इस लिस्‍ट में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जबरदस्‍त हिट रही फिल्‍म 'मिस्‍टर इंडिया' का नाम भी जुड़ गया है।

जी हां, इस फिल्‍म का सीक्‍वल भी बनने जा रहा है और अब खबर है कि इसमें लीड हीरो का रोल कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर निभाएंगे।

जी हां, सबसे पहले आपको बता दें कि हर्षवर्धन जल्‍द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई फिल्‍म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्‍म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है और यह देखने में वाकई में काफी जबरदस्‍त लग रहा है।

सूत्रों का कहना है कि वैसे तो हर्षवर्धन इस साल राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्‍म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, मगर इसके बाद वो अपने अंकल बोनी कपूर की प्रोडक्‍शन फिल्‍म में जुट जाएंगे और वो फिल्‍म होगी 'मिस्‍टर इंडिया 2'।

पिछले साल नवंबर में बोनी कपूर ने कहा था कि हम 'मिस्‍टर इंडिया 2' बनाने को लेकर उत्‍सुक हैं, मगर इसके लिए एक्‍साइटिंग आइडिया की जरूरत है। जब ये मिल जाएगा तो हम उस दिन ही इस पर काम शुरू कर देंगे। वहीं उन्‍होंने स्‍टार कास्‍ट के बारे में कहा था कि ये स्क्रिप्‍ट पर निर्भर करेगा। हालांकि उन्‍होंने ये वादा किया था कि उनके भाई अनिल और उनकी पत्‍नी श्रीदेवी जरूर इसका हिस्‍सा होंगे।

वैसे इससे पहले बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के भी 'मिस्‍टर इंडिया 2' में होने की बात सामने आई थी। हालांकि नई अपडेट पर अब तक बोनी कपूर की तरफ से कोई कमेंट सामने नहीं आया है, मगर सूत्रों ने हर्षवर्धन के होने की पुष्टि की है।

खैर, जो भी हो इस फिल्‍म में हो, मगर दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार होगा और अगर वाकई में अनिल कपूर के बेटे हीरो बने तो दर्शकों की दिलचस्‍पी और बढ़ जाएगी।

End of content

No more pages to load